दुर्ग. खुर्सीपार भिलाई से लापता हुई नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी मोहम्मद यासीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग बच्चों को ढूंढने के लिए पुलिस का अभियान चल रहा है। इसी के तहत खुर्सीपार इलाके से वैलेंटाइन डे के दिन 14 फरवरी 2021 को लापता हुई 14 साल की लड़की को पुलिस ने सुंदरगढ़ ओड़िसा से बरामद किया। उसे अपहरण करने वाले आरोपी मोहम्मद यासीन (25 वर्ष) को भी वहीं से पकड़ा गया है, जो मूलत कटिहार बिहार का रहने वाला है। सीएसपी विश्वास चंद्राकर के अनुसार परिजनों ने लड़की के गायब होने के बाद एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी। गुमशुदगी के कुछ दिन बाद से परिजनों को फोन करके एक अज्ञात व्यक्ति रुपए की मांग करता था। पुलिस ने फोन रखने वाले का पता लगा लिया लेकिन वह लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा। वह बार-बार अपनी लोकेशन भी बदल रहा था। इसके बाद साइबर सेल की मदद ली गई। आरोपी का लोकेशन अक्सर सुंदरगढ़ और कटिहार बिहार में मिला। ऑपरेशन मुस्कान की टीम ने जाकर सुंदरगढ़ से नाबालिग लड़की और आरोपी मोहम्मद यासीन को बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया है कि आरोपी ड्राइवर है। लड़की को वह अपने साथ घुमाता और दुष्कर्म करता रहता था। वह लड़की के घर वालों को फोन करके रुपए की मांग कर रहा था। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here