बिलासपुर। स्वर्ण मंदिर अमृतसर दरबार साहिब के पूर्व हुजूरी रागी पद्मश्री निर्मल सिंह खालसा के निधन से बिलासपुर के पंजाबी समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। स्व. खालसा कई बार कीर्तन समागम में बिलासपुर पहुंच चुके हैं। बिलासपुर की संगत से उनका विशेष प्रेम रहा है।

बिलासपुर की साध संगत, प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा दयालबंद के अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह अरोरा, पूर्व अध्यक्ष अमरजीत सिंह दुआ, जोगेन्दर सिंह गंभीर, हेड ग्रंथी ज्ञानी मान सिंह सहित समाज के लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया व वाहे गुरु से उनकी आत्मा को अपने चरण में स्थान देने के लिए अरदास की। रागी निर्मल सिंह खालसा पहले हजूरी रागी थे जिन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान सन् 2009 में दिया गया। कोरोना वायरस की चपेट में आने के कारण वे अमृतसर के एक अस्पताल में भर्ती थे। गुरुवार की सुबह उनका निधन हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here