बिलासपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दयालबंद के सहयोग से और श्री सुखमनी साहिब सर्कल द्वारा ऑनलाइन गुरमत क्लास का आयोजन किया जा रहा है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण सभी धार्मिक स्थल बंद हैं। वजह से सिख समाज के बच्चों को गुरमत से जोड़ने का प्रयास श्री सुखमनी साहिब सर्कल की टीम पिछले वर्ष की तरह इस साल भी ऑनलाइन क्लासेस लगाकर कर रही है।

इसमें बिलासपुर पंजाबी समाज से ही नहीं अपितु आसपास के सभी क्षेत्र सरगांव, मुंगेली, पंडरिया, कवर्धा,  रायपुर, रायगढ़, भाटापारा, तखतपुर, महाराष्ट्र गोंदिया, भोपाल,  भुसावल, हैदराबाद, पुणे,  मुंबई, नैनपुर के अलावा दुबई से भी बच्चे जुड़ गए हैं। ऑनलाइन क्लासेस में 400 से अधिक बच्चे गुरमत से जुड़ हुए हैं। वे तरह-तरह की गतिविधियां भी कर रहे हैं। इन क्लासेस का मुख्य उद्देश्य बच्चों को गुरमत से जोड़ना तथा अपने समय का सदुपयोग करना है। गुरबाणी कंठ कराकर उन्हें गुरुओं के द्वारा दी गई शिक्षा से अवगत कराया जा रहा है। यह क्लासेस दो व्हाट्सएप ग्रुप में है। प्रथम में 2 साल से लेकर 12 साल की उम्र तक के बच्चे भाग ले रहे हैं तथा दूसरे ग्रुप में 12 साल से लेकर 50 साल तक के बच्चे बुजुर्ग अपनी हाजिरी लगा रहे हैं। उक्त जानकारी सुखमनी सर्किल साहब की अध्यक्ष दलजीत कौर सलूजा रोमी ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here