बिलासपुर। गोवर्धन मठ पुरी के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने कहा है कि आज देश में आर एस एस की सबसे बुरी स्थिति है। वे लोग अंधेरे में निशाना लगा रहे हैं और लक्ष्य तक निशाना भी नहीं पहुंच रहा है। ना उनके पास गुरु है ना गोविंद और न ही कोई ग्रंथ। उन्हें मालूम नहीं कि वे क्या बोलते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत उनके लाडले हैं लेकिन उनकी लाचारी है। 12 माह बोलते हैं लेकिन उनके पास कोई ग्रंथ नहीं है और वे पूरे विश्व का नेतृत्व लेना चाहते हैं।

तीन दिन के प्रवास पर 11 अप्रैल को बिलासपुर पहुंचे स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने एक गोष्ठी में वर्ण व्यवस्था पर चर्चा करते हुए कहा कि ऊंचे कुल में जन्म लेने से कुछ नहीं होता, व्यक्ति अपने संस्कारों से ऊंचा बनता है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन की सफलता के लिए नित्य जप करना चाहिए। अध्यात्म के प्रति  मन एकाग्र नहीं होता तो लगातार प्रयास करना चाहिए, धीरे-धीरे मन लगेगा। सच्चे गुरु कैसे मिलेंगे के सवाल पर कहा कि दत्तात्रेय महाराज को गुरु मान लेना चाहिए शिष्य का दायित्व गुरु को ढूंढो कभी-कभी गुरु भी इसको ढूंढ लेते हैं। उन्होंने कहा कि गंगा में अस्थि विसर्जन करने से प्रदूषण नहीं होता। उन्होंने आज श्रीमद्भागवत गीता से संबंधित कई जानकारियां दी और श्रद्धालुओं के सवालों का जवाब भी दिए।

गोष्ठी में विधायक शैलेश पांडे, रितु पांडे,  रामअवतार अग्रवाल, आनंद वाहिनी आदित्य वाहिनी के नवनीत तिवारी संदीप पांडे चंद्र त्रिपाठी, विवेक बाजपेई, राकेश तिवारी, चंदा बंसल ,अखिलेश पांडे, रोशन अवस्थी आराध्या सिन्हा दीप्ति श्यामलाल दिलीप कुमार अखिलेश पांडे सीमा सिंह, जेपी मित्तल, कृष्ण मोहन पांडे मनोज शुक्ला, शोभा चाहिल, गायत्री कश्यप, घनश्याम वर्मा राजेश्वरी वर्मा, दीपराज उपाध्याय, आदित्य के अलावा अनेक श्रद्धालुओं ने चरण पादुका पूजन कर जगतगुरु शंकराचार्य से आशीर्वाद लिया। शाम को निश्चलानंद सरस्वती ट्रेन से रीवा के लिए रवाना होंगे। जगतगुरु शंकराचार्य अपनी तीन दिवसीय प्रवास पर हिंदू राष्ट्र पर जोर दिया और कहा कि भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा ही। वेदांत शास्त्र का अध्ययन करते हुए हिंदू धर्म का पालन करना चाहिये।  विधायक शैलेश पांडे ने श्रद्धालुओं का आभार जताया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here