अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजन

बिलासपुर। ग्राम पंचायत करका में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विकासशील फाउन्डेशन ने कार्यशाला का आयोजन किया। इस मौके पर उन्हें वनाधिकार कानून में महिलाओं की भूमिका को लेकर भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच देवकी बाई पैकरा ने की। महिला बाल विकास विभाग के कोटा परियोजना अधिकारी गजेन्द्र सिंह ठाकुर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। विशिष्ट अतिथि सुपरवाइजर सी. पल्लवी, प्रमिला पांडेय व शिक्षिका नुजहत फिरदौस थीं। ठाकुर ने महिला सशक्तिकरण और नारी शिक्षा पर विचार रखे और महिलाओं को वन अधिकार कानून की विस्तार से जानकारी दी। अन्य अतिथियों ने भी लिंग भेद समाप्त कर समानता के लिए आह्वान किया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज दीक्षित, गनेसिया आर्मो, नंदेश्वरी,रामफूल, मंत्री देवी, सिया भानु, राधा बाई, पुनियाबाई, बृहस्पति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थीं। फाउन्डेशन के अमरीका प्रसाद साहू व ओंकारेश्वर शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here