बिलासपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला पुलिस ने अभिव्यक्ति जागरूकता सप्ताह बिलासगुड़ी से की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी ने इस मौके पर कहा कि बिलासपुर जिले में पुलिस अधिकारियों के अधिकतर पदों को महिला अधिकारी संभाल रही हैं। महिलाएं पुरुषों से किसी क्षेत्र में कम नहीं हैं, वे जो ठान लेती हैं, पूरा करती हैं।

एसएसपी पारुल माथुर ने सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि विभाग के अधिकारियों से उन्हें हमेशा प्रोत्साहन मिला है।

इस मौके पर एआईजी दीपमाला कश्यप, एएसपी रोहित झा ने भी अपने विचार रखे। एएसपी गरिमा द्विवेदी ने अभिव्यक्ति ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि काफी संख्या में महिलायें और स्कूल कॉलेज की छात्राएं इस ऐप से जुड़ चुकी है।

जागरूकता कार्यक्रम महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें पुलिस के साथ अधिक से अधिक जोड़ने के उद्देश्य से एक सप्ताह तक चलाया जायेगा। इसमें आज पुलिस अधिकारियों के अलावा विभिन्न संगठनों की महिलायें शामिल हुईं। इसके अलावा महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, चाइल्डलाइन के अधिकारी कर्मचारी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here