बिलासपुर। पंजाबी युवा समिति बिलासपुर द्वारा श्री गुरुद्वारा सिंग सभा दयालबंद एवं समूह साध संगत के सहयोग से अलौकिक कीर्तन दरबार एवं अमृत संचार समागम आज शाम से प्रारंभ हुआ।

इसका आयोजन 10 जनवरी से 12 जनवरी तक किया जा रहा है। इसमें सिख पंथ के महान कीर्तनिये सतिन्दर बीर सिंह दरबार साहिब अमृतसर से, गगनदीप सिंह  श्रीगंगानगर से, गुरदेव सिंह आस्ट्रेलिया से तथा जसकरन सिंह पटियाला से पहुंचे हैं। साथ ही कथा वाचक एवं स्टेज संचालक हरजीत सिंह शाहबाद मार्कंडेय वाले अपने शबद कीर्तन एवं कथा से संगत को निहाल कर रहे हैं।

शुक्रवार को शाम 7 बजे से 11:30 बजे तक के लिए दीवान सजाया गया है। इसके अंतर्गत रात 8 से 8:15 बजे तक रागी जत्था द्वारा कीर्तन किया गया तथा 8:15 से 8:30 बजे तक कथावाचक हरजीत सिंह द्वारा शबद की व्याख्या की गई।  इसके बाद जसकरन सिंह पटियाला वाले , सतिन्दर बीर सिंह जी हजूरी रागी जत्था दरबार साहिब, गगनदीप सिंह जी गंगानगर वाले शबद राही संगत को निहाल कर रहे हैं।  11 एवं 12 जनवरी को सुबह 8 बजे से एक बजे तक एवं शाम सात बजे से 11:30 बजे तक दीवान सजाया जाएगा।

12 जनवरी को सुबह 9 बजे अमृत संचार समागम में अकाल तखत श्री हरमिन्दर साहिब अमृतसर से पधारे पंज प्यारों द्वारा अमृत पान कराया जाएगा।

कार्यक्रम के आयोजन के लिए गुरुद्वारा दयालबंद के पीछे विशाल पंडाल बनाया गया है। यहां गुरु का अटूट लंगर भी बरताया जा रहा है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए गुरुद्वारा के प्रधान अमरजीत सिंह दुआ, सचिव परमजीत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गांधी, सदस्य गुरदीप सिंह आजमानी,  पंजाबी युवा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह छाबड़ा, सचिव राजविंदर सिंह गंभीर, उपाध्यक्ष जसपाल सिंह छाबड़ा, कोषाध्यक्ष कमलदीप सिंह अरोरा, पूर्व अध्यक्ष अमरजीत सिंह टुटेजा, चरनजीत सिंह गंभीर, इंद्रजीत सिंह इच्छपुरानी, परमजीत सिंह उपवेजा, महेंद्र सिंह छाबड़ा, हरदीप सिंह सलूजा,  अनिल सलूजा, बलजीत सिंह गंभीर, कुलवंत सिंह सलूजा,  दिलबाग सिंह छाबड़ा, बलविंदर सिंह सलूजा सहित साध संगत जुटे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here