बिलासपुर। गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा दयालबंद की ओर से कोविड महामारी से पीड़ित लोगों की सेवा के लिये लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में अनिल सलूजा और सुनील सलूजा ने अपनी माता कमलेश कौर सलूजा की स्मृति में आज दो ऑक्सीजन सिलेंडर गुरुद्वारा को प्रदान किये।

गुरुसिंह सभा की साध संगत द्वारा पहले से ही ऑक्सीजन सिलेंडर, डिस्पोजेबल सिलेंडर, भाप लेने की मशीन, पीपीई किट, मास्क की सेवायें दी जा रही हैं।

ऑक्सीजन सिलेंडर की सेवाओं के लिये पवन कुमार अजमानी 9826127586, जगदीप सिंह मक्कड़ 9098752222, नितिन छाबड़ा 9893144411, रूबी छाबड़ा 9827931939, तथा मेडिकल परामर्श के लिये डाक्टर आरएस धीर 8668683356 से सम्पर्क किया जा सकता है। शव वाहन,  डीप फ्रिज सेवा के लिये असितपाल सिंह जुनेजा, गुरुदेव सिंह गांधी,  अजीत सिंह गंभीर के अलावा बिलासपुर के सभी गुरुद्वारों से ज़रूरत पड़ने पर यह सामग्री इन लोगों से प्राप्त हो पाएगी – ज्ञानी मान सिंह, गोल्डी सिंह होरा, बलजीत सिंह खनूजा तारबाहर, मनिंदर सिंह टिब, 27 खोली, डिंपल सिंह उबेजा, परमजीत सिंह उबेजा, गोंडपारा,  प्रीतपाल सिंह गंभीर 9425219965, अमन सिंह होरा, रंजीत सिंह राजपाल तथा तविंदर भाटिया दयालबंद।

मुख्य रूप से गुरुद्वारा दयालबंद के कार्यकारी अध्यक्ष मंजीत सिंह अरोरा,  प्रिंस भाटिया,  गुरमीत सिंह गंभीर, गोल्डी सिंह, हरजीत सिंह सलूजा, सुरेन्द्र सिंह गुंबर, भूपेंद्र सिंह गांधी, जसपाल सिंह होरा, जसपाल सेठी, दर्शन छाबड़ा, तनवीर छाबड़ा लवली तथा इंदरजीत सिंह सलूजा इन सेवाओं के लिये सक्रिय हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here