सीएम बघेल ने घोषित की निगम, मंडल, आयोगों में नियुक्ति की बहुप्रतीक्षित सूची

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रदेश के प्रभारी महासचिव पी एल पुनिया से मंजूरी मिलने के बाद विभिन्न निगम मंडल और आयोगों में नियुक्ति की घोषणा की है। आगे और भी सूची शीघ्र जारी होने की संभावना है।

बिलासपुर जिले के हिस्से में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष का आया है जो शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष प्रमोद नायक को मिला है। इसके अलावा रविंद्र सिंह को योग आयोग का सदस्य बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष पद पर पूर्व विधायक भानु प्रताप सिंह नियुक्त किए गए हैं। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की अर्चना पोर्ते सहित गणेश ध्रुव और अमृत टोप्पो आयोग में सदस्य होंगे।

खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य के रूप में किशन खंडेलवाल, हेमंत देवांगन, कौशल चंद्राकर और जगदीश मेहर की नियुक्ति की गई है। बीज विकास निगम के अध्यक्ष पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर बनाए गए हैं। इस निगम में जालम सिंह पटेल, दिलीप पांडे और शंकर बघेल सदस्य होंगे। शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल होंगे तथा सदस्य दुखुक पटेल, हरि पटेल, अनुराग पटेल तथा पवन पटेल बनाए गए हैं। गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष पद पर मन्ना लाल यादव नियुक्त किए गए हैं। सदस्य के रूप में अटल यादव, शेखर त्रिपाठी, नरेंद्र यादव, पुरुषोत्तम साहू और प्रशांत मिश्रा नियुक्त किए गए हैं।

वित्त आयोग के अध्यक्ष सर्जियस मिंज बनाए गए हैं। जितेंद्र मुदलियार युवा आयोग के अध्यक्ष होंगे। इसमें जीपीएम जिले के उत्तम वासुदेव तथा बीजापुर के अजय सिंह सदस्य बनाए गए हैं। राज्य महिला आयोग में भी सदस्यों की नियुक्ति की गई है। इनमें नीता विश्वकर्मा, शशि कांता राठौर, अर्चना उपाध्याय, तुलसी साहू और अनीता रावटे शामिल हैं।

श्रम कल्याण मंडल के सदस्य शारिक रईस खान, नरेश देवांगन, अंबालिका साहू, सुशांतो राय, नवीन सिंह, झुमुक साहू, व मनोज ठाकुर सदस्य होंगे।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की सदस्य संगीता सिन्हा विधायक, अनिता शर्मा विधायक, अजय साहू और विनोद तिवारी बनाए गए हैं।

रायपुर विकास प्राधिकरण में सूर्यमणि मिश्रा और शिव सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष होंगे। प्राधिकरण में राजेंद्र पप्पू बंजारे, ममता राय, वीरेंद्र दीवान, अरुण भद्रा व मुकेश साहू सदस्य बनाए गए हैं।

योग आयोग के अध्यक्ष पद पर ज्ञानेश शर्मा नियुक्त किए गए हैं। सदस्यों में रविंद्र सिंह बिलासपुर गणेश योगी तथा राजेश नाग शामिल किए गए हैं।

तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू बनाए गए हैं।

मुख्यमंत्री अधोसंरचना एवं उन्नयन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर विधायक चक्रधर सिदार और मोहित केरकेट्टा नियुक्त किए गए हैं। इसमें विधायक आशीष छाबड़ा, अनूप नाग, ममता चंद्राकर तथा विनय भगत सदस्य होंगे।

भवन संनिर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सुशील सनी अग्रवाल होंगे। सदस्य के रूप में श्याम जायसवाल मुंगेली, अनिल सिंह, मंजू सिंह, बलराम मौर्य और दुर्गेश जायसवाल शामिल किए गए हैं।

कृषक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष महेंद्र चंद्राकर बनाए गए हैं। इसमें सदस्य बसंत टाटी, नागेंद्र नेगी, संजय गुप्ता, भगवान पटेल, जानकी राम सेठिया, नंदकुमार पटेल, बिरहा राम साहू, खम्मन पटेल, जगदीश दीपक, शरद यादव श्रवण चंद्राकर, शशि गौर व चुन्नी लाल शर्मा शामिल किए गए हैं।

कृषि उपज मंडी दुर्ग के अध्यक्ष पद पर अश्विनी साहू की नियुक्ति की गई है।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के अध्यक्ष पंकज शर्मा, बिलासपुर के अध्यक्ष प्रमोद नायक, राजनांदगांव के अध्यक्ष नवाज खान तथा दुर्ग जिले के अध्यक्ष जवाहर वर्मा होंगे।

छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी वित्त विकास निगम के सदस्य विजय बघेल तथा वेदराम मनहरे बनाए गए हैं।

दुग्ध संघ के अध्यक्ष विपिन साहू बनाए गए हैं। छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष पूर्व विधायक तेज कुमार नेताम बनाई गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here