बिलासपुर। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती वर्ष के उपल्क्ष्य में 18 अक्टूबर शुक्रवार को विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया है।

सुबह 10.30 बजे विश्वविद्यालय के रजत जयंती सभागार में ‘‘वर्तमान युग में गांधीवाद की प्रासंगिकता‘‘ विषय पर व्याख्यान आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. अशोक गजानन मडोक होंगे। विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता काशीनाथ गोरे व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंगा प्रसाद वाजपेयी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. अंजिला गुप्ता करेंगीं। इस अवसर पर गांधी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति तथा उन पर आधारित लघु नाटिका की प्रस्तुति भी होगी।

कार्यक्रम के समन्वयक अनुप्रयुक्त गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पी.पी. मूर्ति होंगे। 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन अध्ययनशाला एवं विश्वविद्यालय स्तर किया गया। इसमें निबंध, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के साथ स्वच्छता अभियान शामिल हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here