बिलासपुर। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में ट्रेड यूनियन कौंसिल द्वारा व्याख्यान का एक कार्यक्रम 17 नवंबर को सुबह 10.30 बजे रखा गया है। आईआईटी मुम्बई के पूर्व प्रोफेसर व सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष गाताड़े इस कार्यक्रम में व्याख्यान देंगे। व्याख्यान का विषय है-‘आज के दौर में गांधी और मेहनतकश जनता की राजनीति।’ कार्यक्रम प्रार्थना भवन, जल संसाधन विभाग परिसर आईजी ऑफिस के सामने रखा गया है। ट्रेड यूनियन कौंसिल के अध्यक्ष पी.आर.यादव ने यह जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here