जनशताब्दी, इतवारी एक्सप्रेस सहित कई का परिचालन होगा प्रभावित

बिलासपुर। नागपुर रेल मंडल के गुमदा-आमगांव के बीच तीसरी लाइन का गर्डर लांच 24, 25 फरवरी तथा 6 एवं 7 मार्च को तीन घंटे 30 मिनट तक किया जायेगा । इसके चलते कई ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस समय कटनी रुट पर चल रहे विकास कार्यों के कारण 24 ट्रेनों को रद्द किया गया है। कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से भी चलाया जा रहा है।
रद्द होने वाली गाडियां:-
-24 फरवरी  एवं 06 मार्च  को स्पेशल 08741 दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल।
–  24 फरवरी एवं 06 मार्च  को स्पेशल 08742 गोंदिया-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
–  24 फरवरी  एवं 06 मार्च  को स्पेशल 08743 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल।
–  24 फरवरी एवं 06 मार्च  को स्पेशल 08744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल।
–  24 फरवरी  एवं 06 मार्च  को स्पेशल 08711 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल।
–  24 फरवरी  एवं 06 मार्च को स्पेशल 08712 गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल।
–  24 फरवरी  एवं 06 मार्च को स्पेशल 08713 गोंदिया- गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल।
–  24 फरवरी  एवं 06 मार्च  को स्पेशल 08716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल।
–  25 फरवरी  एवं 07 मार्च  को स्पेशल 12856 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-बिलासपुर एक्सप्रेस।
–  24 फरवरी एवं 06 मार्च  को स्पेशल 12855 बिलासपुर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस।
–  05 मार्च  को स्पेशल 18109 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस।
–  07 मार्च  को स्पेशल 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस ।
–  24 फरवरी  एवं 07 मार्च को स्पेशल 12069/12070 रायगढ़-गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस दुर्ग एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
इनके अलावा  24 फरवरी  एवं 06 मार्च  को स्पेशल 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बालाघाट-नैनपुर-जबलपुर-कटनी के मार्ग से गंतव्य को रवाना होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here